भारत का इनसैट-3डीएस हुआ लॉन्च।
*इनसैट भारत का तीसरा पीढ़ी का मौसम विज्ञान उपग्रह है।

  • 10 साल तक सेवाए देगा इनसैट-3डीएस
  • पहले 2013 में इनसेट 3डी और 2016 में इनसेट 3डीआर सफलता से प्रक्षेपित किए गए थे।
    ब्यौरा
    श्रीहरिकोटा: धरती और सागर की सतह और मौसम पर पैनी नजर रखने की अपनी क्षमताएं बढ़ाते हुए भारत ने अपना नया उपग्रह इनसैट 3डीएस शनिवार को सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया। यह नई पीढ़ी का उपग्रह भारत के सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी – एफ 14 के जरिये अपनी मंजिल के निकट पहुंचा। इस सैटेलाइट के जरिए मौसम के बारे में और अधिक सटीक जानकारी मिलेगी। अब आगे कुछ मार्ग परिवर्तन कर फिर स्थापित होगा उपग्रह। आने वाले कुछ दिनों में इसरो के वैज्ञानिक 2,274 किलो वजन इनसैट 3 डीएस के मार्ग में बदलाव करेंगे। यह पूर्व निर्धारित जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में स्थापित होगा।