
सर्दियों में पपीता खाने के फायदे।
पपीता खाना सर्दियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।सर्दियों के समय बढ़ते वजन को कम करने में इसका बहुत बड़ा योगदान है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और ज्यादा फाइबर होता है जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
इसमें विटामिन A और C के साथ अन्य ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
सर्दियों में इसका सेवन करने से विटामिन C मिलता है जिससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम से शरीर को एनर्जी मिलती है।
इसे खाने का सही समय सुबह का होता है पर इसके साथ दूध और दही ना खाए। रात के समय इसका सेवन वातरोग को बढ़ा सकता है। दिन के समय भी खा सकते हैं।
सेवन सीमित मात्रा में ही हो।